
नई दिल्ली: भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाना महंगा पड़ा है। गुरुवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल पर निशाना साधा। लेकिन लोगों ने इस पर उल्टा उन्हीं के मजे ले लिए। लोगों ने उस वीडियो को एडिट किया हुआ बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने मालवीय को ये सब करने के बजाय ढंग के काम करने की नसीहत दी। कहा कि कभी अपने ट्वीट्स में कमेंट्स भी पढ़ लिया करिए। मालवीय ने गुरुवार को एक ट्वीट किया। लिखा, “राहुल गांधी का सच।” उन्होंने उसके साथ 46 सेकेंड्स का वीडियो भी पोस्ट किया। यह क्लिप किसी कार्यक्रम स्थल की मालूम पड़ती है। वहां अंधेरा छाया होता है। ढेर सारी कुर्सियां दिखती हैं, जो खाली होती हैं। कैमरा आगे-पीछे, इधर-उधर जाकर नजारा दिखाया जाता है, मगर कोई नजर नहीं आता।
Rahul Gandhi ka sach! pic.twitter.com/bVsQkIhrSW
— Amit Malviya (@malviyamit) November 2, 2017
फिर क्या था, उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। पूछा कि उनके यह ट्वीट करने की ऊर्जा का सच क्या है? देखिए लोगों ने कैसे-कैसे ट्वीट्स कर उनके मजे लिए-
मालवीय का यह ट्वीट गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विस चुनाव के नजदीक आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान तमाम रैलियां कर रहे हैं, जहां भारी भीड़ जुटती है। उधर, कांग्रेस की ओर से राहुल भी कोई कसर नहीं छोड़ते दिख रहे। वह भी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर थे, जहां उन्होंने रैलियों में मोदी सरकार और उनके गुजरात मॉडल पर तंज कसा था। ऐसे में माना जा रहा है कि मालवीय ने अपने ट्वीट और वीडियो में यही दिखाना चाहा कि राहुल गांधी की रैली में सन्नाटा पसरा रहता है। अंधेरा छाया रहता है और कुर्सियां खाली रहती हैं। लेकिन वीडियो देखने से कहीं से भी नहीं लगता है कि वह राहुल गांधी का रैली स्थल है।
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार







