Published On : Sat, Nov 4th, 2017

बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान भगदड़

Advertisement

बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के तहत सिमरिया घाट पर गंगा स्नान के दौरान मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए वहां जमा हुए थे। फिलहाल प्रशासन ने वहां राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं एबीपी न्यूज के मुताबिक हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए इकट्ठा होते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के लिए पुलिस अधिकारी जिम्मेदार हैं क्योंकि लाखों की भीड़ जमा होने के बावजूद वहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। यह हादसा गंगा पर बने रोड कम रेल ब्रिज यानी राजेन्द्र पुल के काफी नजदीक हुआ है।

इसके अलावा उस स्थान पर अर्धकुंभ चल रहा था। इस वजह से गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। मरने वाले और घायलों में अधिकांश महिलाएं हैं। यह स्थान राजधानी पटना से करीब सवा सौ किलोमीटर दूर है। एबीपी के मुताबिक कुछ लोगों ने शवों को गंगा में फेंके जाने का भी आरोप लगाया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.