Published On : Tue, Jun 25th, 2019

ट्यूशन क्लासेस को फायर विभाग द्वारा सील लगानेवाली खबर निकली झूठी

Advertisement

नागपुर: शहर में मंगलवार को सुबह से शहर की चार नामी गिरामी ट्यूशन क्लासेस को मनपा के फायर विभाग की ओर से सील लगाने की खबरे प्रसारित की गई. इन खबरों की पड़ताल ‘ नागपुर टुडे ‘ की ओर से की गई तो जानकारी मिली कि किसी भी ट्यूशन क्लासेस को विभाग द्वारा सील नहीं लगाई गई है.

पिछले दिनों गुजरात के सूरत में ट्यूशन क्लास में आगे लगने के बाद कई विद्यार्थियों की जान चली गई थी. इसीको ध्यान में रखते हुए नंदनवन की स्नेहा ट्यूशन क्लासेस, महाल स्थित संस्कार अकडेमी, महाल स्थित कैलिबर नोवा क्लासेस, प्रतापनगर स्थित शारदा क्लासेस को नागपुर के नरेंद्रनगर स्थित दमकल विभाग की ओर से सील लगाने की खबर सामने आयी थी.

Gold Rate
Mar 19 2026 - Time 10.46 Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

स्नेहा क्लासेस को सक्करदरा, कैलिबर और संस्कार को गंजीपेठ और शारदा क्लासेस को नरेंद्रनगर फायर स्टेशन की तरफ से सील लगने की खबर शहर में चल रही है. लेकिन जब पता किया गया तो जानकारी के अनुसार शहर के इन चार ट्यूशन क्लासेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मनपा के दमकल विभाग की ओर से असुरक्षित ट्यूशन क्लासेस को नोटिस भी जारी किया गया है. लेकिन सील लगाने की खबर पूरी तरह से झूठी साबित हुई है.

इस बारे में मनपा के मुख्य फायर ऑफिसर राजेंद्र उचके से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ट्यूशन क्लासेस के लिए गाइडलाइन्स जारी किए गए थे. लेकिन उनकी ओर से इसपर ध्यान नहीं दिया गया. जिसके कारण ट्यूशन क्लासेस पर एफआईआर दर्ज की गई है. किसी भी ट्यूशन क्लासेस को सील नहीं लगाई गई है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement