Published On : Mon, Jan 5th, 2015

अमरावती : ट्रक ने बाईक सवार को कुचला

Advertisement

 

  • 1 की मौत, 1 गंभीर घायल
  • वलगांव रोड़ मुर्गी फार्म के पास घटना

Truck crushed bike  (3)
अमरावती।
अंधाधुन गति से दौड़ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल डाला. जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. इस दुर्घटना के बाद संतप्त लोगों ने ट्रक में पथराव कर आग लगा दी, जिससे कुछ पल के लिए तनाव निर्माण हो गया था, लेकिन पुलिस ने स्थिति पर काबु पाकर ट्रक जलने से बचा लिया. यह घटना सोमवार की सुबह 10 बजे वलगांव रोड पोल्ट्री फार्म के पास हुई.  मृतक शेख आरिफ उर्फ घाटी शेख सादीक (32, नुर नगर नं.2) है.

Truck crushed bike  (2)
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरिफ अपने दोस्त के साथ हीरो होन्डा सीटी 100 (एमएच 32-8887) पर सवार होकर वलगांव की ओर से धर्मकाटा चौक जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से तनस व संतरा कैरेट लेकर परतवाडा जा रहे ट्रक (टीएन 56 सी 2295) ने उन्हें रॉग साईड़ जाकर उन्हें रौंद डाला. दुर्घटना के बाद सैकड़ों लोग वहां इकठ्ठा हो गये. जिन्होंने गुस्साएं में ट्रक पर पथराव किया, जिसके बाद तनस में आग लगा दी. सूचना पर गाडगे नगर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने ट्रक से जली हुई तनस फेककर आग बुझा दी. इसके बाद भीड़ सडक़ों पर उतरकर विरोध जताने लगे. जिन्होंने कुछ ट्रक चालकों से हाथापाई की. पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल बुलाकर भीड़ को तीतर-बीतर कर दिया. वहीं ट्रक को वहां से हटाया गया. पुलिस ने पूरे चौक-चौराहे पर सुरक्षा बढाई. जिससे अन्य घटनाओं पर रोक लग गई. मृतक आरिफ का अपराधिक रिकार्ड है, वह नागपुरी गेट पुलिस के निगरानी बदमाशों की लिस्ट में भी शुमार है. ट्रक चालक ने गाडगे नगर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पन किया है. लोगों ने इस क्षेत्र से संतरा के ट्रकों को बाहर करने की मांग की है

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Truck crushed bike  (1)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.