Published On : Mon, Jan 5th, 2015

कोंढाली : जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस

Advertisement

 

  • जुलूस का जगह-जगह पर भव्य स्वागत 
  • झाँकियों पर पुष्प वर्षाव
  • नारे तकबीर अल्हाह हो अकबर के नारों से गूंजी कोंढाली

Eid julus
कोंढाली (नागपुर)।
इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद पैगंबर के जन्मोत्सव पर स्थानीय मश्जिद कमेटियों द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रविवार को सुबह 10 बजे भव्य जुलूस का आयोजन किया गया.

यहां के बाजार चौक, शनिचरा, सायखोड तथा विकासनगर स्थित मश्जिद कमेटियों के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बाजार चौक कोंढाली से भव्य जुलूस का प्रारंभ किया गया. जुलूस बजारचौक, टाकादेवस्थान ग्रामपंचायत, शनिचरा, विठ्ठलमंदिर, राममंदिर, उमाठे नगर, नेहरू चौक, एफ. सी चौक, रामनगर, पुलिस स्टेशन चांदनी चौक, बसस्टैंड से होते हुए विकास नगर तथा सायखोड पहुंचा. इस अवसर पर सभी प्रमुख चौराहों पर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया साथ ही जगह-जगह सेवाभावी संस्थाओं द्वारा नाश्ता, शरबत, आइसक्रीम, दूध, काफी आदि का वितरण किया गया.

इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार लगाये गए गए थे. इसी प्रकार संपूर्ण नगर में तोरण लगाये गए थे. यहाँ सभी मश्जिदों पर रोशनाई की गयी. स्थानीय हिन्दू बंधुओं द्वारा भी अनेक स्थानो पर जुलुस का स्वागत किया गया. साथ ही फूलों का वर्षाव भी किया गया. यहाँ के प्राचीन विठ्ठल मंदिर संस्थान द्वारा जुलुस में सम्मिलित धार्मिक झांकियों पर पुष्प वर्षाव किया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.