Published On : Tue, Sep 8th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ट्रक ने बोलेरो को उड़ाया : रोजी-रोटी के तलाश में 6 जिंदगी खत्म

गोंदिया के पास भीषण सड़क हादसा, हैदराबाद काम के सिलसिले में जा रहे थे मजदूर
Advertisement

गोंदिया: ट्रक ने बोलेरो को उड़ाया : रोजी-रोटी के तलाश में 6 जिंदगी खत्म

गोंदिया: महाराष्ट्र को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले गोंदिया-बालाघाट राज्य महामार्ग पर सोमवार देर रात रफ्तार का ऐसा कहर बरपा कि रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकले मजदूरों का सफर जिंदगी के आखिरी सफर में तब्दील हो गया। गोंदिया ग्रामीण पुलिस स्टेशन अंतर्गत ग्राम नागरा के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मजदूरों से भरी बोलेरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 3 वर्षीय मासूम बालक समेत छह लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार और कोहराम मच गया।

रोजी-रोटी की तलाश बनी मौत का सफर

​ पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर और लांजी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मजदूर अपने परिवार सहित मजदूरी के काम के सिलसिले में चारपहिया वाहन बोलेरो (क्रमांक MP-15 T 3495) में सवार होकर तेलंगाना ( हैदराबाद ) के लिए निकले थे। रात करीब 11:30 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी गोंदिया शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर नागरा के समीप पहुंची, विपरीत दिशा (बालाघाट से गोंदिया मार्ग) से बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH-35 AJ-2547) ने बोलेरो को सीधी टक्कर मार दी।

गोंदिया: ट्रक ने बोलेरो को उड़ाया : रोजी-रोटी के तलाश में 6 जिंदगी खत्म

Advertisement

दौड़े ग्रामीण, गैस कटर से निकाले गए शव

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी और कई शव व घायल गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही गोंदिया ग्रामीण पुलिस का दल फौरन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में घायलों और शवों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

काल बनी रफ्तार , ट्रक चालक पर FIR दर्ज

इस दर्दनाक हादसे के संबंध में घायल राजेंद्र शिवचरण पंधारे (निवासी पिपलगांव खुर्द, किरनापुर , जिला बालाघाट) के बयान के आधार पर गोंदिया ग्रामीण पुलिस ने ट्रक चालक मोहसिन खान (उम्र 32 वर्ष, निवासी गोंदिया) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281, 106(1), 125(a), 125(b) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत अपराध क्रमांक 527/2026 दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक वैभव पवार के मार्गदर्शन में मामले के आगे जांच महिला सहायक पुलिस उपनिरीक्षक वर्षा नैताम कर रही हैं।

​

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.