नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन को तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए नामांकित कर सकती है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली। आपको बता दें कि जया बच्चन का राज्यसभा में तीसरा कार्यकाल 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है। एक वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि जया बच्चन नामांकन के लिए सबसे प्रमुख नाम हैं।
हालांकि आखिरी फैसला पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी का होगा। आधिकारिक फैसला 18 मार्च को होगा। आपको बता दें कि अप्रैल में 58 सांसद रिटायर हो रहे हैं। 10 सीटें उत्तर प्रदेश से खाली हैं। जिन पर बीजेपी के आने की उम्मीद है, वहीं समाजवादी पार्टी से केवल एक सीट है।
तृणमूल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हमारी चार सीटें खाली होने वाली हैं, और इन सीटों के लिए कई लोग दावा कर रहे हैं। हालांकि इस बार दो नए सदस्य राज्यसभा में दिखाई देंगे। जया बच्चन की लोकप्रियता उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है। उनके पति अमिताभ बच्चन अक्सर बंगाल के दामाद के रूप में खुद को पेश करते हैं।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
रोहित पवार का आंदोलन केवल दिखावा ...#news #latestnews #maharashtra #maharashtranews
कबाड़ से छात्र ने बनाई अनोखी याइक ...#news #latestnews #maharashtranews #maharashtra
कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची ...#news #crime #latestnews #maharashtra #maharashtranews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra








