Published On : Mon, Feb 19th, 2018

इमरान खान ने तीसरी बार किया निकाह, लाहौर में आध्यात्मिक गुरु मनेका के घर हुई रस्म अदायगी

Advertisement

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रविवार को लाहौर में बुशरा मनेका से शादी की। उनकी यह तीसरी शादी है। इसकी पुष्टि इमरान की पार्टी के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने भी की है। चौधरी ने बताया कि शादी सादे समारोह में मनेका के आवास पर हुई। समारोह में करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। इमरान के करीबी सहयोगी अवां चौधरी और जुल्फी बुखारी गवाह के तौर पर मौजूद थे। इससे पहले जनवरी में भी इमरान के गोपनीय समारोह में शादी करने की खबरें आई थी लेकिन खुद इमरान इसका खंडन किया था।

कहा जाता है कि इमरान की बुशरा से दो साल पहले मुलाकात हुई थी और यह मुलाकात बाद में प्यार में बदल गई। 40 वर्षीय बुशरा वट्टू वंश से ताल्लुक रखती हैं। इससे पहले उनकी शादी वरिष्ठ कस्टम अधिकारी ख्वार फरीद मनेका से हुई थी।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इमरान की पहली शादी ब्रिटिश की अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई लेकिन दोनों का 2004 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2015 में रेहम खान से की थी जोकि मात्र 10 महीने ही चली।

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges