Published On : Wed, Feb 18th, 2015

गोंदिया : आर.आर. पाटिल के निधन से राज्य एवं पक्ष को हुई अपूरणीय क्षति

Advertisement


जिला राष्ट्रवादी द्वारा आबा को भावपूर्ण श्रद्धांजली

Tribute to RR Patil
गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता आर.आर. पाटिल (आबा) का 16 फरवरी को लीलावती अस्पताल मुंबई में निधन हुआ. इस पर गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा राका भवन में रेलटोली गोंदिया में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में विधायक राजेन्द्र जैन ने कहां, आर.आर. पाटिल के निधन से महाराष्ट्र राज्य को तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस को अपूरणीय क्षती हुई है. आबा सामान्य जनता के प्रति समर्पित भाव से सत्ता में तथा विपक्ष में रहते हुए भी काम करने वाले व्यक्ती थे. उन्होंने अपनी सादगी एवं ईमानदारी से सभी पक्ष के नेताओं का दिल जीत लिया था. तथा इसी ख़ूबी के कारण सर्वसामन्य लोगो में उनके प्रति अगाध प्रेम तथा श्रद्धा थी.

गाडगे बाबा स्वच्छता अभियान के प्रणेता आदरणीय आबा स्वच्छता एवं स्वास्थ के प्रति जागरूकता निर्माण की. आज भी हम स्वच्छता की बात करे तो यह प्रेरणा आबा से ही मिली है. इस बात को हमे सदैव याद रखना चाहिए और उनके द्वारा चलाया गया यह अभियान निरंतर चलाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजली का काम करेंगे. इस दौरान विधायक राजेन्द्र जैन, देवेन्द्रनाथ चौबे, विनोद हरिनखेड़े, शिव शर्मा, गंगाधर परशुरामकर, सुशीला भालेराव, अविनाश काशिवार, मनोहर वालदे, मनोहर चंद्रिकापुरे, अशोक सहारे, कुंदन कटारे, आशा पाटिल, पूरनलाल उइके,रामकृष्ण गौतम, सुदर्शना वर्मा, पंकज पटले आदि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.