Published On : Wed, Feb 18th, 2015

अकोला : 4 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

Advertisement


अकोला
। विगत 1 फरवरी को स्थानीय अपराध शाखा की ओर से 5 मोटरसाइकिलों समेत 4 बाईक चोरों को गिरफ्तार किया गया था. पकडे गए आरोपियों से मिली जानकारी के बाद आज उपनिरीक्षक फड के नेतृत्व में पुलिस दल ने मेहकर से 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 हिरोहोन्डा मोटरसाइकिले जब्त करने में सफलता पाई है. इन्हे मिलाकर 9 मोटरसाइकिलें तथा 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मेहकर तहसील के डोणगांव से 40 वर्षीय जब्बारखां गफुरखां, यहीं से 26 वर्षीय मो. अजीज उर्फ़ राजू मो. उस्मान एवं कनका मेहकर से गुलाब मिरचंद राठौड को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की गई है. ज्ञात हो कि 1 फरवरी को स्थानीय अपराध शाखा ने जिन 5 बाईक चोरों को पकडा था उनमें छठा बाईक चोर जब्बारखां फरार होने में सफल रहा था. उसे पकडने के चक्कर में 2 बाईक चोर और पुलिस को मिल गए. एस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक फड, एएसआई श्रीकृष्ण पाटिल, हेकां मनोहर मोहड, अजय नागरे, संतोष गवई, गणेश पाटिल, राहूल तायडे शामिल हुए .

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.