Published On : Fri, Jun 9th, 2017

जय जवान जय किसान संगठन ने मध्यप्रदेश में मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि

Advertisement

Farmer Strike
नागपुर:
 महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में किसानों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है. किसानों को उग्र होता देख पुलिस की ओर से मध्यप्रदेश के एक जिले में फायरिंग की गई थी. जिसमे 6 किसानों की मौत हो गई थी. किसानों की मौत को लेकर मध्यप्रदेश समेत महाराष्ट्र में भी प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को संविधान चौक में जय जवान जय किसान संगठन की ओर से किसानों को श्रद्धांजलि दी गई.

जिसमें संगठन कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान सरकार के विरोध के साथ ही आरबीआई गवर्नर का भी विरोध किया गया. प्रदर्शन में मौजूद संगठन अध्यक्ष प्रशांत पवार ने विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों पर गोलीबारी की जिसके कारण किसानों की मौत हुई. पवार ने किसानों के कर्जमाफी की भी मांग सरकार से की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.