Published On : Fri, Jun 9th, 2017

नागपुर में एडमिशन : रायसोनी के 5 कॉलेजों समेत 119 कॉलेज हुए बैन, देखें संपूर्ण लिस्ट

Advertisement

नागपुर: यदि आप विद्यार्थी हैं और नागपुर एवं आसपास के किसी कॉलेज में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं! हो सकता है बड़े नाम के चक्कर में आप ऐसे कॉलेज में दाखिला ले लें जिसे राष्टÑसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने प्रतिबंधित सूची में डाल रखा हो। हाल ही में विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे 119 कॉलेजों की सूची जारी की गई है जो या तो बंद होने वाले हैं या जिन्होंने विश्वविद्यालय से संलग्नता जारी रखने की प्रक्रिया नहीं निभाई।

119 कॉलेजों की इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं जिसमें रायसोनी समूह के 6 कॉलेज भी हैं। इसमें 18 कॉलेज ऐसे हैं जिन्हें बंद करने की सूचना दी गई है। इसमें रायसोनी समूह के माधव नगरी स्थित तीन कॉलेज भी शामिल हैं।

रायसोनी समूह के प्रतिबंधित कॉलेजों में नागपुर के किंग्सवे स्थित जीएच रायसोनी एकेडेमी फॉर क्रिएटिव टीचिंग (मराठी मीडियम), हिंगणा रोड पर डिग्डोह हिल्स स्थित जीएच रायसोनी कॉलेज आॅफ आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ ही रायसोनी के जिन कॉलेजों को बंद करने की सूचना दी गई है उन्में जीएच रायसोनी स्कूल आॅफ मैनेजमेंट, जीएच रायसोनी स्कूल आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज और जीएच रायसोनी स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च शामिल हैं। ये तीनों ही कॉलेज नागपुर के माधव नगरी में स्थित हैं।

दिलचस्प बात यह है कि प्रतिबंध के बावजूद जीएच रायसोनी कॉलेज आॅफ आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, किंग्सवे की वेबसाइट पर गुरुवार की शाम प्रवेश की शुरू दिखाई जा रही थी।

इन कॉलेजों के अलावा इस लिस्ट में और भी कई बड़े नाम शामिल हैं, जिसमें पांडव ग्रुप, बापू साहब कॉलेज, डीवी साइंस, बंग आदि। इसके अलावा वर्धा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शंकर प्रसाद अग्निहोत्री कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग को भी प्रवेश देने से प्रतिबंधित किया गया है।

Advertisement

विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रदीप बिन्नीवाली ने एक जाहिर सूचना जारी करके विद्यार्थियों एवं पालकों से इन कॉलेजों में प्रवेश न लेने की अपील की है।

प्रतिबंधित कॉलेजों की संपूर्ण लिस्ट नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से इसकी वेबसाइट www.nagpuruniversity.org पर पिछले हफ्ते ही डाली गई है। गौरतलब है कि प्रतिबंधित कॉलेजों की सूची में अकेले नागपुर के ही 45 कॉलेज हैं जबिक शेष कोराडी, बुटीबोरी, वर्धा, कलमेश्वर, कामठी और आसपास की अन्य जगहों से हैं।

एक जिम्मेदार मीडिया के रूप में नागपुर टुडे भी अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि वे कहीं भी दाखिला लेने से पहले इस लिस्ट से प्रतिबंधित कॉलेजों की पड़ताल जरूर कर लें, क्योंकि इस लिस्ट में रायसोनी, मेघे और अग्निहोत्री के संस्थान भी शामिल हैं।

संपूर्ण लिस्ट यहां देखें

 

पूरी लिस्ट के लिए यहा क्लिक करे 

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.