Published On : Mon, Dec 15th, 2014

आल्लापल्ली : आदिवासी विकास राज्य मंत्री का भव्य नागरिक सत्कार

Advertisement

Ambrish Maharaj
आल्लापल्ली (गड़चिरोली)। गड़चिरोली जिले के बारे में गलतफहमी है. आने वाले 5 वर्षों में बेहतर विकास कर राज्य में ही नहीं वरन पूरे देश मेें जिले की पहचान बनानी है. उसके लिए जनता साथ दे. उक्ताशय के विचार राज्य के नवनियुक्त आदिवासी विकास राज्य मंत्री अम्ब्रीश महाराज ने रखे. वे आलापल्ली में भव्य नागरिक सत्कार समारोह में बोल रहे थे. इस अवसर पर कुमार अवधेश, प्राचार्य डॉ. अरुण लोखंडे, भाजपा के महासचिव दामोदर अरिगेला, तालुकाध्यक्ष विनोद अकनफल्लीवार, आल्लापल्ली के उपसरपंच दिलीप गंडीवार, अशोक आत्राम मेश्राम, सतीश गोरमवार, रहीमा सिद्दीकी, किशोर बगलोरी उपस्थित थे.

आल्लापल्ली मध्यवर्ती केन्द्र होने से इस गाँव का विकास होना ही चाहिए. आल्लापल्ली के बस स्थानक की समस्या जल्द खत्म होगी. सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, बेरोजगारी के लिए जमीनी स्तर पर काम करना है. युवाओं को रोजगार देने के लिए पहल करनी है. जलापूर्ति व ओबीसी आरक्षण के संदर्भ में शीर्ष स्तर पर चर्चा कर समस्याओं का समाधान करना है. आपके आशीर्वाद से आज मैं मंत्री बना. इसलिए मुझ पर पहला हक आपका है. आपका हमेशा साथ रहे. आदिवासी विभाग में दूसरे क्रमांक पर होने पर भी विकास नहीं हुआ तो समीक्षा कर विकास करेंगे. अवसर पर विभिन्न संगठनों की तरफ से मंत्री का सत्कार किया गया. कार्यक्रम का प्रास्ताविक सतीश गोरमवार संचालन किशोर मद्देवार ने किया. सफलतार्थ नामदेव रालबंडीवार, रबी गंधेजीवार, सकमल तलदार, रमेश गोटमवार, राजू सोनी व अन्य कार्यकताओं ने अथक प्रयास किए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.