Published On : Mon, Dec 15th, 2014

मूल : पुत्र ही निकला महाचोर

Advertisement

 

  • मूल ट्रक चोरी मामला में 5 गिरफ्तार
  • नागपुर के कबाड़ी को बेच दी ट्रक, पार्ट्स जब्त

मूल (चंद्रपुर)। स्थानीय भाग्यरेखा सभागृह के सामने खड़े ट्रक की देर रात चोरी कर नागपुर के एक कबाड़ दुकान में बिक्री करने के मामले में फरियादी के पुत्र को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम किशोर उर्फ श्रीकांत रामदास आसुटकर है. वह श्रमिक नगर वार्ड क्र. 8 में रहता है. इसके अलावा 4 अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामदास गणपत आसुटकर ने रोजमर्रानुसार अपना ट्रक क्र. एम.एच. 34 ए 2621 को भाग्यरेखा सभागृह के सामने खुली जगह पर रखा. 31 अगस्त की देर रात अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक चुरा लिया. इस बात की भनक लगते ही उसने मूल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया. शिकायत के आधार पर मूल पुलिस की अपराध शाखा ने मामले की छानबीन शुरू की. इस मामले में पूछताछ के दौरान किशोर उर्फ श्रीकांत रामदास आसुटकर, धनंजय पटवारू तोड़ासे, बेलघाटा, चिंटू उर्फ राकेश सूर्यकांत सिंह, नागपुर, कलीम अहमद खलील अहमद, कलमना, नागपुर व पूनमचन्द किसन शाहू के सहयोग से ट्रक चुरा कर नागपुर के पूनम कबाड़ी को बेचने की बात स्पष्ट हुई. ट्रक के कई पार्ट्स पुलिस ने बरामद किए. मूल पुलिस स्टेशन के अपराध विभाग के हेड कॉन्स्टेबल श्रीराम कुमरे, नायक सुनील मेश्राम ने जाँच कर आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है.

representational Pic

representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.