Published On : Thu, Jul 23rd, 2020

दिव्यांगों ने पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Advertisement

पांढुर्ना-ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित सामुदायिक पुनर्वास कार्यक्रम की पहल पर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में निरंतर पौधारोपण किया जा रहा हैं,

इसी के तहत संस्था ने गुरुवार को ग्राम तिगांव ,वाड़ेगाव ,टेमनीकला में सागर ,सद्गुरु और नवदुर्गा दिव्यांग समुह के दिव्यांगों के साथ पौधारोपण किया ,इस मौके पर संस्था समन्यवक आशिष पाल, संस्था कार्यकर्ता अरुण शेंडे, राहुल ठाकरे,शिक्षक हीराजी मर्सकुले,निर्मला पन्द्रे,आंगनवाडी कार्यकर्ता कमला सहारे,रोजगार सहायक धनंजय धुर्वे , ज्योति गजभिये , हर्षा हिवसे प्रमुखता से उपस्थित थे।

संस्था कार्यकर्ताओ ने दिव्यांगजनों के साथ प्राथमिक शाला,आंगनवाडी और ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। संस्था समन्वयक आशिष पाल ने दिव्यांगों और ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा की पौधारोपण करने का दायित्व भी हम लोगों का है।

पर्यावरण प्रदूषण बढ़ गया है। इसलिये पौधे लगाया जाना आवश्यक है और इनकी नियमित देखभाल करना भी हमारा दायित्व हैं। संस्था द्वारा लॉकडाउन के शुरुआत से दिव्यांगो को राशन सामग्री भी वितरित की जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.