Published On : Thu, Jul 23rd, 2020

AIIMS, IIT ने तैयार किया ‘Smart Wrist Band’, कोरोना मरीजों को करेगा Track और Monitor

Advertisement

ऑल इंडिया मेडिकल सांइसेस, नागपुर (AIIMS, Nagpur) ने IIT जोधपुर और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नालॉजी, नागपुर के सहयोग से ‘Smart Wrist Band’ तैयार किया है जो कि कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध मरीजों की ट्रैकिंग (Tracking) और मॉनिटरिंग (Monitoring) करेगा। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में एक दिन में रिकॉर्ड 48 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी होने के साथ ही देश में कुल मरीजों की संख्या 12.38 लाख को पार कर गई है। इसके साथ ही अब तक इस घातक संक्रमण से 29,861 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मरीजों की ट्रैकिंग है बड़ी चुनौती
देश में कोरोना मरीजों की संख्या जिस रफ्तार से बढ़ रही है, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को सभी मरीजों की ट्रैकिंग और संदिग्धों की मॉनिटरिंग करना बेहद जरूरी है। अब रोजाना 40 हजार से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पूर्व में ऐसे भी मरीज मिल चुके हैं, जिनमें कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आया था, लेकिन सैंपल टेस्टिंग के बाद उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला था। ऐसे में यह स्मार्ट रिस्ट बैंड बेहद काम का साबित हो सकता है।

3 दिन में मिले 1 लाख नए मरीज
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में किस तेजी से इजाफा हो रहा है, इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश को 11 लाख मरीजों से 12 लाख मरीजों की संख्या तक पहुंचने में सिर्फ 3 दिन लगे हैं। इस सप्ताह सोमवार को जहां 40 हजार से ज्यादा मामले मिले थे, वहीं मंगलवार को 38 हजार और बुधवार को 37 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले थे। गुरुवार के आंकड़े और चौंकाने वाले हैं। एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों के मिलने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आंकड़ा 48 हजार को पार कर गया है। देश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी 30 हजार के करीब पहुंच गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.