Published On : Sat, Apr 11th, 2015

देवली : ट्रैवल्स ने दुपहिया को मारी टक्कर, एक की मौत

Advertisement

Bike-Bus Accident   (1)
देवली (वर्धा)। यवतमाल से नागपुर आ रही ट्रैवल्स ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में दुपहिया सवार की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 जख्मी हुए है. यह घटना शनिवार सुबह 8 बजे के करीब हुई. प्रवीण गोंडाने मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवहास महादेव करलुके अपने बेटे रोशन और मित्र प्रवीण गोंडाने एम.एटी. क्र. एम.एच.- 32- ई- 7275 से आंजी गांव से पुलगांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान यवतमाल हायवे पर अंहोरी मार्ग के मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रैवल्स क्र. एम.एच- 04- जी -9669 ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे पीछे बैठा प्रवीण ट्रैवल्स के चक्के में आ गया. इसमें प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दुपहिया चालक शिवहास और बेटा रोशन जख्मी हुआ है. पुलिस ने ट्रैवल्स चालक विश्रांतिवाडी पुणे निवासी शलूदा प्रकाश मते (38) के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है.

Bike-Bus Accident   (2)
Bike-Bus Accident   (4)
Bike-Bus Accident   (3)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.