Published On : Sat, Apr 11th, 2015

मलकापुर : आंधी से उड़ा टीन शेड लगने से चपरासी की मौत

Advertisement

Teen Shed on neack
मलकापुर (बुलढाणा)। तुफानी हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से स्कूल के कक्षा का टीन शेड उड़कर चपरासी के गर्दन को लगने से उसकी मौत हो गई. यह घटना आज दोपहर 3:30 बजे पारपेठ क्षेत्र में हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर तुफानी हवाएं और बारिश से ओलावृष्टि हुई. बेर की तरह बडे ओले 15 मिनिट तक गिरे. बेमौसम बारिश से मलकापुर में पहली बार ओले गिरे. स्व. मदनलाल संचेती उर्दू हायस्कूल के चपरासी शेख हुसेन शेख गयास (48) नि. शिवाजी नगर अपने कक्षा की चाबी लेकर स्कूल में गया था. इसी दौरान एक कक्षा का टीन शेड उड़कर सीधा चपरासी के गर्दन पर लगा. जख्मी अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना का शहर पुलिस ठाने में मामला दर्ज किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.