Published On : Sat, Jul 15th, 2017

GST की मार से अब भी थमे है ट्रांसपोर्ट कारोबार के पहिये

Advertisement
Trucks

File Pic


नागपुर: 
जीएसटी लागु होने की वजह से बाजार में मची उथल पुथल अब तक नहीं संभाली है लगभग हर व्यापारिक क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देश का मध्य भाग होने की वजह से नागपुर ट्रांसपोर्ट कारोबार का बड़ा व्यापारिक हब है। लेकिन जब से जीएसटी लागू हुआ है इस कारोबार की हालत खस्ता हो चुकी है।

नागपुर ट्रकर्स यूनियन के अध्यक्ष कुक्कू मारवाह के मुताबिक जीएसटी की वजह से ट्रांसपोर्ट का कारोबार पूरी तरह से चरमरा गया है। शहर में करीब 8 हजार ट्रक और 1 हजार से अधिक ट्रांसपोर्ट कारोबारी है लेकिन माल की ढुलाई बंद होने की वजह से शहर की बाहरी सीमा के इलाकों में बीते एक महीने से हजारो ट्रक खड़े हुए है। पहले नोटबंदी और अब जीएसटी के फैसले की वजह से हमारा व्यापार पूरी तरह से लड़खड़ा गया है।

दुनिया भर में माल ढुलाई का काम करने वाली नामी कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया के मैनेजर सत्यवान सिंह के अनुसार बीते एक महीने से माल ढुलाई की बुकिंग लगभग बंद सी है। पहले उनकी कंपनी हर दिन लगभग 2 लाख रूपए कीमत के सामना की बुकिंग करती थी अब तो हालत ऐसे है की 10 हजार रूपए की भी बुकिंग नहीं हो पा रही है। जीएसटी की वजह से व्यापार की कमर टूट गयी है हालत कब तक ऐसे रहेंगे पता नहीं। इस क्षेत्र से जुड़े हजारों मजदूर को दिहाड़ी में काम करते है उनकी स्थिति तो और चिंता जनक है।

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement