Published On : Mon, Nov 6th, 2017

ट्रैफिक पुलिस ने हटाया झांसी रानी चौक से व्हेरायटी चौक तक का अतिक्रमण

Advertisement


नागपुर: नागपुर शहर का मध्य भाग सीताबर्डी परिसर में झांसी रानी चौक तथा व्हेरायटी चौक पर पिछले कई दिनों से यातायात को लेकर काफी गंभीर समस्याएं घर किए हुए थी। राहगीरों की गर्दी, रास्ते पे हॉकर्स का जमावड़ा, स्टार बस की आवाजाही से लोग काफी परेशान थे। हमेशा लगे रहनेवाला ट्रैफिक जाम सिर दर्द बना हुआ था। लोग सही समय में अपने मुकाम पर नहीं पहुंच पाते थे। पैदल चलना मुश्किल हो चला था। फुटपाथ पर भी हॉकरों ने अपनी दुकानें सज़ा रखी थीं।

नागपुर महानगर पालिका तथा ट्रैफिक पुलिस की मामूली कारवाई से हॉकर्स डरते नहीं थे। नागपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. के वेंकेटेशम के पास काफी शिकायतें आने लगीं। जिसे देखते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक DCP रवीन्द्र सिंह परदेशी खुद रास्ते पर उतर आए। उनके उपस्थिति में ट्रैफिक चेंबर 2 के पुलिस निरीक्षक जयंत भांडारकर, पुलिस निरीक्षक अशोक मेश्राम, सह पुलिस निरीक्षक लिंगनुरकर, सब इन्स्पेक्टर कुरेवाड, सरोदे तथा ट्रैफिक चेंबर 2 के पुलिस कर्मचारियों ने कारवाई की। साथ ही कुछ हॉकर्स का माल भी जब्त किया। किसी का चालान काटा गया।

पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए बैरेगेट्स उपलब्ध नहीं होने की वजह से रस्सी से बांधकर रास्ता मुक्त किया गया। रास्ते पर चलने से चैन स्नेचिंग काफी होती थी। भविष्य में इस मार्ग पर दुर्घटनाएं ना हों इस मकसद से पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए रस्सी से कवर किया रास्ता काफी मददगार होगा।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.