Published On : Mon, Nov 6th, 2017

जगह मनपा की और कब्ज़ा निजी ट्रैवल्सवालों का

Advertisement


नागपुर: मनपा प्रशासन की लापरवाही की वजह से मनपा की बेशकीमती जगहों पर आए दिन कब्ज़ा होते जा रहे है. तो दूसरी ओर कार्यालयों में बैठ इन जगहों पर महत्तवाकांक्षी योजनाओं का आंकलन कर जनता-जनार्दन घोषणाएं कर खुद की पीठ थपथपाई जा रही है. जबकि घोषित प्रकल्प की जगह मनपा की होती हैं तो कागजात पूरे नहीं दिखाए जाते और कागजात पूरे हुए तो कब्ज़ा किसी और का होता है. ऐसा ही कुछ आलम अमरावती रोड स्थित वाड़ी परिसर में मनपा चुंगी नाके की जगह का है.

वर्षों पहले उक्त जगह पर चुंगी नाका था. चुंगी बंद होने बाद यह बेशकीमती जगह का मनपा प्रशासन ने उपयोग करने की बजाय इसे खुला छोड़ दिया. इस जगह पर आसपास के ट्रांसपोर्टर और ट्रैवल्स संचालकों ने अपने कब्जे में ले लिया और दोनों ने यहां अपनी-अपनी पार्किंग बना ली.

इस जगह पर कई ख़राब गाड़ियां यूं ही पड़ी हैं तो कुछ गाड़ियों की अस्थाई सर्विसिंग भी होते दिखी.


उल्लेखनीय यह है कि मनपा स्थावर विभाग की लचर स्थिति की वजह से मनपा की कागजों पर बेशकीमती जगहों पर निजी कब्जे हो चुके हैं. स्थावर विभाग इसके लिए जिम्मेदार है, यह कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी.

वाड़ी चुंगी नाका की जगह स्थावर विभाग के अधीन थी. कुछ दिनों पूर्व यह जगह मनपा परिवहन विभाग को हस्तांतरित की गई है. परिवहन विभाग द्वारा इस जगह पर ग्रीन बस की पार्किंग प्रस्तावित है. फ़िलहाल यह अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है. मनपा परिवहन विभाग के प्रबंधक जगताप के अनुसार पेट्रोलियम विभाग से सम्बंधित अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी.

Advertisement










Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.