Published On : Wed, Dec 31st, 2014

तिवसा : ट्रैक्टर ने दुपहिया को मारी टक्कर, 1 मृत

Advertisement


ग्राम घोटा की मोड़ पर घटी घटना

Tractor Bike Accident tiwsa
तिवसा (अमरावती)। तालुका के ग्राम घोटा समीप की मोड़ पर तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मर दी. जिसमें दुपहिया सवार की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना बुधवार 31 दिसंबर दोपहर 1 बजे के करीब घटी. वऱ्हा निवासी हरीश विठ्ठलराव बदरे (30) ऐसा मृतक का नाम है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपनी दुपहिया सीडी डिलक्स एम.एच 27-एडी-2918 से कुऱ्हा से गांव की ओर आ रहा था. इसी दौरान ग्राम घोटा समीप की एक मोड़ पर कुऱ्हा की ओर जा रहे खाद से लदे ट्रैक्टर ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें दुपहिया सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

Tractor Bike Accident tiwsa  (1)
घटना की जानकारी मिलते ही कुऱ्हा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा पंचनामा किया. वहीं वऱ्हा के प्रहार के कार्यकर्ता मुरली मदनकर समेत गांववासीयों ने घटनास्थल पर भीड़ की थी. खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था. मामले की आगे की जांच वऱ्हा पुलिस कर रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.