पुणे : महाराष्ट्र में पुणे जिले के एक गांव में बवंडर जैसी स्थिति देखने को मिली। शुक्रवार को हुई इस घटना का फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह पहली बार है कि महाराष्ट्र में आधिकारिक तौर पर बवंडर को रिकॉर्ड किया गया है। पुणे के पुरंदर तालुका में नजरे बांध के पास रनमाला गांव में शुक्रवार की शाम हुई।
इस घटना के बाद अगले दिन सिटिजन साइंस (सीसीएस) की तीन सदस्यीय टीम बवंडर की जांच करने के लिए गांव में गई। टीम ने 10 से अधिक प्रत्यक्षदर्शियों और कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ की। टीम ने लोगों से फोटो और विडियो भी कलेक्ट किया।
टीम ने इसके साथ ही बवंडर की अवधि, रास्ता और तीव्रता के संबंध में जानकारी भी जुटाई। जांच के आधार पर टीम ने पाया कि बवंडर का समय 90 से लेकर 120 सेकंड तक था और 800 से लेकर 1000 मीटर तक की दूरी तय की।
सीनियर मौसम विज्ञानी डॉक्टर जे आर कुलकर्णी ने बताया, ‘जांच में पाया गया कि इस बवंडर के रास्ते में जानवरों के रहने वाले जगह की टिन की छत, मोटर पम्प उड़ गए। हालांकि किसी प्रकार की प्रॉपर्टी या जिंदगी का नुकसान नहीं हुआ है। यह बताया गया कि बवंडर के बाद बारिश भी हुआ। फ्यूजिटा स्केल पर इस तूफान की तीव्रता F0 से F5 तक मापी गई।’
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





