नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर आए एबीवीपी के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों और सुरक्षा रक्षकों के बीच हाथापाई हो गई. विद्यार्थियों को गेट पर ही सुरक्षा रक्षकों की ओर से रोके जाने के कारण नाराज कार्यकर्ताओं ने लोहे का गेट तोड़ दिया. विद्यार्थियों के साथ एबीवीपी के महानगर मंत्री वैभव बावनकर बी.कॉम पहले सेमेस्टर का परिणाम वेबसाइट पर जारी नहीं करने के बारे में यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. सभी ने उपकुलपति से मिलने का समय माँगा लेकिन उन्होंने केवल चार लोगों को ही मिलने की अनुमति दी. पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया . जिसके कारण पदाधिकारियों और सुरक्षा रक्षकों के बीच हाथापाई हुई. कार्यकर्ताओं ने चैनल गेट और कांच फोड़ दिए. जानकारी के अनुसार इस दौरान सुरक्षा रक्षक भी जख्मी हुए हैं. इस बारे में एबीवीपी के वैभव बावनकर ने बताया कि हम निवेदन देने गए थे. लेकिन किसी भी तरह की कोई भी घटना से उन्होंने इंकार किया है.
कई वर्षों से देखने में आया है कि यूनिवर्सिटी, रविनगर के बॉयज हॉस्टल और परीक्षा भवन में सुरक्षा रक्षकों और विद्यार्थियों के बीच इस तरह की हाथापाई की घटनाएं सामने आती रहती हैं. पिछली बार भी हॉस्टल में रहनेवाले विद्यार्थियों ने सुरक्षा रक्षकों के बारे में शिकायत की थी. जिसमें दोनों ही पक्षों की ओर से यह बताया जाता है कि गलती उनकी नहीं है. इस बारे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को गंभीरता से सज्ञान लेने की जरूरत है.
"Nagpur Gave Me Unforgettable Love ❤️ | Dr. Ravinder Singal"
नागपुर में लिफ्ट मांगकर युवक का अपहरण #nagpurnews #crime #kidnapping #latestnews #maharashtranews
मजदूर की मौत पर सड़क पर प्रदर्शन.. #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews
पानीपुरी विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #Crime #murder #criminal #LatestNews
मोरभवन बस स्टॉप पर चाकू लेकर हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews...
नागपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrested #maharashtra








