Published On : Sat, Feb 9th, 2019

एलएचबी कोच के साथ चलेगी हावड़ा – मुंबई – हावड़ा गीतांजलि सुपरफास्‍ट ट्रेन

Advertisement

नागपुर: मध्य रेल की ओर से ट्रेन के सन्दर्भ में निर्णय लिया गया है कि ट्रेन नंबर 12860/12859 हावड़ा – मुंबई – हावड़ा गीतांजलि सुपरफास्‍ट ट्रेन को यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए पुराने आईआरएस कन्‍वेशंनल रेक हटाकर पूरी तरह एलएचबी कोच के साथ स्‍थाई रूप से चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन में सभी श्रेणी मिलाकर कुल 22 एलएचबी कोच होंगे. ट्रेन नंबर 12860 हावड़ा-मुंबई गीताजंलि सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस हावड़ा से दिनांक 7 फरवरी 2019 से पूरी तरह एल एच बी कोच के साथ चलेगी. गाड़ी संख्‍या 12859 मुंबई – हावड़ा गीताजंलि सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस मुंबई से दिनांक 9 फरवरी 2019 को पूरी तरह एल एच बी कोच के साथ चलेगी. सभी यात्रियों से रेलवे ने अनुरोध किया है कि ट्रेन की जानकारी लेकर एलएचबी कोच का लाभ उठाएं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.