पुसद (यवतमाल)। खस्ताहालत रोड़ की होने से रास्ते पर पड़े गड्ढे में पहिया जाते ही फट गया और ऑटो पलट गया. उसमें सवार एक किसान की मौत तो 3 घायल हो गए. यह दुर्घटना पुसद-वाशिम मार्ग पर लिंबी ग्राम में कल घटी. दुर्घटना में मृतक रोहड़ा निवासी प्रवीण रामकिसन कानड़े (25) है तो घायलों में प्रभाकर ढोले, सुभाष कानडे एवं चालक रामू जिरवणकर शामिल है. रोहड़ा से 5 किसान ऑटोरिक्शा से पुसद सब्जी बेचने के लिए जा रहें थे, लिंबी गाव के पास एक खड्डे में ऑटोरिक्शा का पहिया जाते ही ऑटो का टायर फट गया और पलट गया. मृतक प्रविण के सर को गंभीर चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी तो गोपाल भोणे और किसन बोर्डे बाल-बाल बच गए. अन्य दो बूरी तरह घायल हो गए.

File pic
The Man Behind Nagpur's IT Revolution | Prashant Ugemuge Podcast
बाघ आने से पहले बजेगा सायरन! Pench में AI का कमाल
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news...
खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime






