Published On : Sun, Jul 29th, 2018

शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता ने किया खुलासा, ‘शूटिंग के दौरान किया था ये काम’

Advertisement

फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ से सकारात्मक समीक्षा प्राप्त कर चुके निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि शाहरुख के साथ फिल्म ‘जीरो’ में काम का अनुभव शानदार रहा है. ‘जीरो’ में शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभा रहे धूलिया ने ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ के प्रोमोशन के दौरान यह बात कही.

धूलिया ने कहा, “मैं आनंद एल. राय की ‘जीरो’ में शाहरुख खान के पिता की भूमिका में हूं. फिल्म पर काम का शानदार अनुभव रहा. शूटिंग के दौरान बहुत मजे किए. मैं ‘दिल से’ का संवाद लेखक था, जिसमें शाहरुख के साथ कई वर्षो बाद मुझे काम का मौका मिला.” धूलिया ने कहा कि वह ‘जीरो’ में काम करना चाहते हैं क्योंकि वह विशेष प्रभाव के साथ फिल्म बनाने का पहला अनुभव हासिल करना चाहता थे.

‘जीरो’ दिसंबर में रिलीज होगी. इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. पिछले महीने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें शाहरुख खान सलमान खान को किस करते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान की जीरो को लेकर दर्शकों में लेकर अभी से क्रेज है. टीजर में शाहरुख खान और सलमान खान शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

हालांकि फिल्म को दिसंबर में रिलीज होनी है लेकिन ईद का मौका शाहरुख खान अपने फैन्‍स के लिए यूं ही नहीं जाने देना चाहते थे. बता दें कि जीरो में शाहरुख को बौना बनाने के लिए 400 लोगों के vfx आर्टिस्ट की टीम खास तैयारी की गई है. बता दें कि शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज फिल्म के Vfx की जिम्मेदारी संभाल रही है. खबरों की मानें तो फिल्म के कुल बजट में से 70 करोड़ रुपए केवल स्पेशल इफेक्ट्स पर ही खर्च किया जाएगा.

सलमान खान के अलावा इसमें रानी मुखर्जी, काजोल, करिश्मा कपूर, अभय देओल, जिमी शेरगिल और आलिया भट् इस फिल्म में दिखाई देंगे. बताया जा रहा है कि बाहुबली के बाद स्पेशल इफेक्ट्स के मामले में ये दूसरी सबसे महंगी फिल्म होगी. टीजर के शुरू होते ही वॉयस ओवर में जावेद जाफरी का आवाज सुनाई देती है जो दर्शकों को काफी आकर्षित करती है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.