Published On : Tue, Feb 14th, 2017

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत

Advertisement


नागपुर:
किसी ना किसी कारण बाघों के मरने का सिलसिला बंद होता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को एक पर्यटक को पेंच बाघ परियोजना के कोलितमारा वन परिक्षेत्र के बिट क्रमांक 669 में सफारी के दौरान तकरीबन पांच साल उम्र का मृत बाघ दिखाई दिया। उसने साथ बैठे ड्रायवर और गाइड का ध्यान इस ओर खींचा। मरा हुआ बाघ देखकर ड्रायवर और गाइड भी सक्ते में आ गए थे। लेकिन उन्होंने तुरंत इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी।

घटना स्थल के मुआयने और जांच में बाघ के शव के सभी अंग सुरक्षित मिलने से शिकार नहीं होने की पुष्टी हुई। शव की हालत को देखकर अंदाजा लगाया गया कि बाघ किसी आपसी लड़ाई में घायल हुआ और मारा गया। शवविच्छेदन कर उसका अंतिम संस्कार अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.