
File Pic
नागपुर: पुलिस कंट्रोल रूम शहर में होनेवाली गड़बड़ियों और संवेदनशील मामलों की पोल खोलने में विशेष दक्षता रखता है। नागरिक 100 नंबर पर डायल कर पुलिस सहायता सीधे लेने में देर नहीं करते। सैंकड़ों नागरिकों तक राहत कार्य पहुंचाने के लिए दलबल भी बड़ा लगने की जरूरत पुलिस विभाग को बीते कई दिनों से महसूस हो रही थी। लिहाजा अब पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यक्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है।
अब तक कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में 16 कॉल रिसीव करनेवाले पुलिस कर्मचारियों की संख्या थी। लेकिन नागरिकों को बिना कॉल प्रतीक्षा में रखे तुरंत संवाद साधने के िलए कंट्रोल रूम में कॉल रिसीव करनेवाले कर्मचारियों की संख्या 20 करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। कंट्रोल रूम के उप निरीक्षक विकास देशमुख बताते हैं कि ना केवल मनुष्य बल कंट्रोल रूम में बढ़ाया जा रहा है बल्कि तकनीकी रूप से भी इसे आंतरिक तौर पर अपग्रेड किया जा रहा है। जल्द ही कंट्रोल रूम का आधुनिक व्यवस्था नागरिकों की सेवा में पेश होगी।
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार,
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार



