Published On : Tue, Mar 17th, 2020

भारत में अभी तक तीन लोगों की मौत, राष्ट्रपति कोविंद से मिलेंगे स्वास्थ्य मंत्री

Advertisement

नागपुर– महाराष्ट्र में मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एक 64 साल के मरीज की कोरोना वायरस (COVID-19) से मौत हो गई है. बता दें कि देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं. यहां अभी तक 39 मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन विदेशी हैं.

भारत में अभी तक कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो गई है. इनमें से एक व्यक्ति की मौत कर्नाटक और दूसरे की दिल्ली में हुई थी.

इसी बीच कोरोना वायरस को लेकर कैबिनेट सचिव भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिलेंगे और कोरोना वायरस निपटने को लेकर तैयारियों पर चर्चा करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में मरीजों की संख्या 126 पहुंच गई है. वहीं, तीन लोगों की मौत हो गई है और 13 मरीज ठीक हो गए हैं. इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. ये आंकड़े 3 मार्च 2020 सुबह 11 बजकर 52 मिनट तक के हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.