Published On : Tue, Mar 17th, 2020

बोगस आवेदनों पर लगेगा अंकुश प्रतीक्षा प्रणाली वाली प्रक्रिया से : RTE एक्शन कमेटी

Advertisement

नागपुर– लंबी प्रतीक्षा के बाद मुफ़्त शिक्षा के अधिकार अंतर्गत प्रवेश पाने के लिए दिनांक 17 मार्च से 19 मार्च तक सभी पालकों को संदेश के माध्यम से लॉटरी प्राप्त होगी.

वहीं दूसरी ओर मैसेज का इंतज़ार न करते हुए वेबसाइट में जाकर आयडी पासवर्ड के माध्यम से लॉटरी का पत्र निकाल लें, इस सत्र से प्रक्रिया में बदलाव आया है जैसे की बोगस पालकों को रोकने के लिऐ जाँच करने के बाद उनके आवेदन को निरस्त किया जाएगा और रद्द होने वाले आवेदनों के बाद वाले प्रतीक्षा सूची के पालकों को अवसर मिलेगा.

लॉटरी का संदेश प्राप्त होते ही पालकों को अपने दस्तावेजों के दो सेट लेकर वेरीफिकेशन कमेटी के सामने उपस्थित होना है और इसकी अवधि 15 दिन की रहेगी और प्रतीक्षा सूची पाँच दिन के अंतराल में चार बार दर्शाई जाएगी.

इसकी भी तिथि निर्धारित की जाएगी. पालकों को वेरीफिकेशन कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर वेरिफ़िकेशन कराना होगा और जाँच के बाद एडमिट कार्ड दिया जाएगा. पालकों को किसी भी प्रकार की दूसरे पालकों के विरुद्ध कोई शंका हो तो वो सीधा Rte एक्शन कमेटी के चेयरमैन मो शाहिद शरीफ़ को संपर्क करें.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.