Published On : Tue, Oct 17th, 2017

पुणे: निर्माणाधीन इमारत में सैकड़ों फिट ऊंचाई से गिरे मजदूर, 3 की मौत

Advertisement

Construction Building
पुणे:महाराष्ट्र के पुणे में एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मामला पुणे के दत्तावाणी का है, जहां एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी रेजिडेंशियल फ्लैट्स का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक एक ऐसा हादसा हुआ जिससे वहां हड़कंप मच गया।

निर्माण कार्य में लगे 3 मजदूर बिल्डिंग से नीचे आ गिरे जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस हादसे में एक मजदूर के घायल होने की भी खबर है। SEYA नाम के इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट का निर्माण अल्ट्राटैक ग्रुप की कंपनी करा रही है। बताया जा रहा है जिस ऊंचाई से मजदूर गिरे वो काफी ज्यादा थी, जिसके चलते मौके पर ही तीन मजदूरों की मौत हो गई।

हालांकि मजदूर कैसे गिरे इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.