Published On : Tue, Oct 17th, 2017

पंजाब, नांदेड़ और केरल के बाद भाजपा की एक और जगह करारी हार…

Advertisement


मुंबई: अच्छे दिन का जुमला उछालकर सत्ता में आने वाली भाजपा के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. हाल ही में पंजाब की गुरुदासपुर में करारी शिकस्त के बाद अब पार्टी महाराष्ट्र के उस गांव में भी पंचायत चुनवा हार गई है जिसे राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने गोद लिया हुआ है.

इस हार के बाद एक तरफ जहाँ मोदी लहर के खात्मे के तौर पर देखा जा रहा है, वहीँ दूसरी तरफ सीएम फड़नवीस की छवि को भी गहरा धक्का लगने की बात सामने आ रही है.

सीएम फड़नवीस द्वारा गोद लिए गए इस गांव में कांग्रेस ने बाजी मारी है. यहाँ कांग्रेस-एनसीपी उम्मीदवार धनश्री ढोमणें ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है. धनश्री ढोमणें ने भाजपा के उम्मीदवार को 300 वोटों से शिकस्त दी है. सुरादेवी गांव से सरपंच चुनाव में कांग्रेस ने विजय प्राप्त की है.

Advertisement

बता दें कि भाजपा ने हाल फिलहाल ही पंजाब के अलावा नांदेड़ में भी हार का चेहरा देखना पड़ा हैं. अब इस हार के बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोगों ने भाजपा के नुकसान का कयास लगाना शुरू कर दिया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.