Published On : Fri, May 7th, 2021

तबियत बिगड़ने से तीन की मौत

Advertisement

closeup of the feet of a dead body covered with a sheet, with a blank tag tied on the big toe of his left foot, in monochrome, with a vignette added

नागपुर: शहर में अलग-अलग घटनाओं में तबियत बिगड़ने से तीन लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में एक युवक के साथ साथ दो महिलाएं शामिल हैं. पहली घटना में वाठोडा परिसर के अंतर्गत रामकृष्णनगर, दिघोरी के निवासी आकाश राजकुमार ढेंगे (29) की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने निरीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दूसरी घटना में बेलतरोडी के अंतर्गत पांझरी गांव के निवासी छाया विलास नगराले (50) की तबियत बुधवार दोपहर को खराब हो गई. उन्हें इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उनका निरीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

तीसरी घटना यशोधरानगर परिसर के अंतर्गत हुई. योगी अरविंदनगर निवासी विमल भोजराज बोपचे (54) की तबियत अचानक बहुत बिगड़ गई और इसके बाद उन्हें मेयो अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों ने निरीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. तीनों घटनाओं में प्राप्त जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.