Published On : Fri, Jun 9th, 2017

विद्यार्थियों को विभिन्न प्रमाणपत्र मुहैय्या कराने के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर

Advertisement
Certificate

File Pic


नागपुर
 : शिक्षा के लिए आवश्यक विभिन्न प्रमाणपत्र अब विद्यार्थियों को सीधे पोस्ट के मार्फ़त उनके घर पर पहुँच रहे है। नागरिकों को विभिन्न सरकारी दस्तावेजों को प्राप्त करने की प्रक्रिया को पारदर्शी और जनविमुख बनाने का पहले भी प्रयास कर चुके शहर के डीएम सचिन कुर्वे ने फिर शिविर की तारीख सुनिश्चित कि है। मई महीने के आखरी हफ्ते में भी इसी तरह के शिविर का आयोजन किया गया था जिसके द्वारा करीब 2 हजार विद्यार्थियों को प्रमाणपत्रो का वितरण किया गया था। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा शुरू की गई इस प्रक्रिया की वजह से विद्यार्थी को विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए अब जिलाधिकारी कार्यालय स्थित सेतू केंद्र में चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

डीएम ने प्रमाणपत्र सीधे विद्यार्थियों के घर तक भेजने की व्यवस्था की है। आम तौर पर दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए विद्यार्थियों की जिलाधिकारी कार्यालय में भीड़ उमड़ पड़ती थी। जिसे देखते हुएअब शहर भर में शिविर लगाकर विद्यार्थी और अभिभावकों की परेशानी को हल्का करने की कोशिश इस फैसले से दिखाई देती है। 10,11 और 12 जून को प्रमाणपत्र के लिए शहर के विभिन्न महाविद्यालय और स्कूलों में विशेष शिविर लगाया जायेगा। इन शिविरों के माध्यम से सेतू केंद्र में जाने की बजाए निर्धारित तारीख पर चुनिंदा स्कूल और महाविद्यालय में विद्यार्थी अपनी अर्ज दे सकेंगे।

इस शिविर के अंतर्गत शपथपत्र,जाति प्रमाणपत्र, नॉन क्रीमीलेयर सर्टिफिकेट, आयु सर्टिफिकेट,निवासी, राष्ट्रीयता ,आर्थिक उत्पन्न सर्टिफिकेट के लिए अर्जी दी जा सकेगी। अर्जी के बाद विद्यार्थियों को सीधे पोस्ट के माध्यम से उनके घरो में प्रमाणपत्र भेजे जायेगे।

इस जगहों पर शिविर का आयोजन
राजेंद्र स्कूल – श्रीकृष्णनगर,हसनबाग
श्रीमति अन्नपूर्णाबाई देशमुख माध्यमिक विद्यालय, लकड़गंज
स्वामी सीताराम माध्यमिक विद्यालय, आजमशाह ले आउट
न्यू इंगलिश हाई स्कूल, महल
सेंट उर्सुला गर्ल्स हाई स्कूल,सिविल लाइन

विभिन्न प्रमाणपत्रो की शुल्क राशि जमा कराकर मिल सकेगा प्रमाणपत्र
– जाती प्रमाणपत्र,उम्र,रहवासी,राष्ट्रीयता प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ 23 रूपए की शुल्क राशि और 30 रूपए पोस्टल खर्च के लिए यानि कुल 76 रूपए जमा कराने होंगे।
– आर्थिक उत्पन्न सर्टिफिकेट के लिए और शपथपत्र और शुल्क राशि के 23-23 रूपए ऐसे 46 रूपए
– नॉन क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र, शुल्क राशि और शपथपत्र अर्ज के लिए 23 – 23 रूपए के साथ पोस्टल खर्च के 30 रूपए ऐसे 99 रूपए जमा कराने होंगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.