Published On : Fri, Jun 9th, 2017

नागपुर के कस्तूरचंद पार्क मैदान में उत्सव के दौरान जनता के लिए प्रधानमंत्री के साथ सेल्फ़ी खिंचवाने का मौका

Advertisement
modi-selfie

File Pic

नागपुर: केंद्र की बीजेपी सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पुरे कर चुकी है। इस उपलब्धि को मानाने और बीते तीन सालो में किये गए कार्यो को जनता को बताने के लिए देश भर में शनिवार से तीन दिवसीय मोदी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बीते तीन सालो के दौरान मोदी सरकार अपनी उपलब्धियों की मार्केटिंग करने के हमेशा अग्रणी रही। इसी तर्ज पर व्यापक कैनवास का इस्तेमाल कर तीन वर्षो की उपलब्धियों को आगामी तीन दिनों तक गिनाया जायेगा।

देश भर में मनाये जाने वाले उत्सव का नाम मेकिंग ऑफ़ डेव्लपमेंट इंडिया भले रखा गया हो पर यह नाम सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ता है बकायदा सरकारीविभाग और एजेंसियों के माध्यम से मोदी महोत्सव के आयोजन की जानकारी दी जा रही है। नागपुर में कस्तूरचंद पार्क मैदान में उत्सव का आयोजन हो रहा है। इस महोत्सव के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के तीन वर्ष के कामो का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न योजनाओ की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए है। जिन्हे प्रधानमंत्री पोस्टर के साथ सेल्फी खिंचवानी हो उनके लिए प्रधानमंत्री सेल्फ़ी कॉर्नर बनाया गया है जन की बात स्टॉल भी उत्सव के दौरान खास आकर्षण का केंद्र होगा।

तीन दिनों तक चलने वाला उत्सव सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक खुला रहेगा। इस उत्सव के दौरान अपने काम का लेखा जोखा देने के लिए नागपुर के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। 10 से 12 जून के दरमियान नागरिक इस उत्सव में भाग लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत हो सकते है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.