Published On : Wed, Aug 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नंदनवन में सोमरस बार के बाहर युवक पर मिर्च पाउडर डालकर चाकू से हमला, तीन गिरफ्तार

Advertisement

नंदनवन में सोमरस बार के बाहर युवक पर मिर्च पाउडर डालकर चाकू से हमला, तीन गिरफ्तार

नागपुर: नंदनवन थाना क्षेत्र में चोरी के मामले को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। द प्रिझम बिल्डिंग स्थित सोमरस बार के बाहर एक युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर चाकू और लोहे के हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके मित्र पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अश्विन उर्फ सोनू रहांगडाले ने बताया कि आरोपी सूरज लांजेवार के भाई आकाश लांजेवार को 21 अगस्त को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी बात को लेकर सूरज ने 25 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे अश्विन पर पुलिस को मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

इसी दिन शाम करीब 7 बजे अश्विन अपने मित्र अक्षय वंजारी और अन्य लोगों के साथ सोमरस बार में बैठा था। इसी दौरान अक्षय की पत्नी का फोन आने पर वह नीचे गया। आरोप है कि वहां वंदना लांजेवार ने अक्षय की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद प्रदीप आखरे, प्रशांत आखरे, सूरज लांजेवार और तीन अन्य लोगों ने अक्षय के साथ मारपीट शुरू कर दी।

अक्षय के साथियों के नीचे आने पर प्रदीप ने लोहे के हथियार से उस पर हमला किया, जबकि प्रशांत ने चाकू से उसके हाथ पर वार किया। सूरज ने भी चाकू से हमला किया और अन्य आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे अश्विन पर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया।

Advertisement

हमले में घायल अक्षय को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नंदनवन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक सूरज लांजेवार, वंदना लांजेवार और प्रदीप आखरे को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.