Published On : Wed, Feb 25th, 2015

अकोला : ठेकेदारों को मारपीट कर जान से मारने की धमकी

Advertisement


आरोपियों की मुख्य पाईप लाईन से छेडछाड

water wall
अकोला। महान से अकोला आने वाली मुख्य पाईप लाईन को निशाना बनाने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. बार्शिटाकली में एक वाल को क्षतिग्रस्त कर पानी ले रहे कुछ लोगों को मनपा के ठेकेदार पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी. इस मामले की जानकारी मिलते ही मनपा उपायुक्त मडावी समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. बार्शिटाकली ग्राम पंचायत द्वारा 3 करोड रूपए जलकर के रूप में अदा नहीं किए जाने से मनपा प्रशासन ने ग्राम पंचायत की जलापूर्ति खंडित कर दी थी.

water wall 3
मुख्य पाईप लाईन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मनपा की ओर से विशेष मुहिम चलाते हुए 80 अनधिकृत नल कनेक्शन को काट दिया गया था. जलप्रदाय विभाग की ओर से ठेकेदार फिरोज को पाईप लाईन की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए थे. बार्शिटाकली में पाईप लाईन पर लगाए गए वाल को क्षतिग्रस्त कर पानी लिया जा रहा था. जिससे ठेकेदार ने वहां पर उपस्थित लोगों को पानी लेकर आगे से पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त न करने की चेतावनी दी. जिससे गुस्साएं 6 लोगों ने ठेकेदार पर पथरों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी. इस घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त माधुरी मडावी, शहर अभियंता अजय गुजर, जलप्रदाय विभाग के कार्यकारी अभियंता नंदलाल मेश्राम, कनिष्ठ अभियंता चोपडे, पार्षद अजय शर्मा, सागर शेगोकार, अकोला मनपा कान्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवणि उर्फ़  मुन्ना गावंडे ने घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया.

water wall 1
इस समय पुलिस थाने में उपस्थित पुलिस निरीक्षक शिवशंकर ठाकुर से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की. जिससे बार्शिटाकली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रेक्टर जब्त कर लिया. इस मामले में बार्शिटाकली पुलिस द्वारा वाल तथा पाईप लाईन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई न किए जाने के कारण उपद्रवियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है. जिससे पाईप लाईन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग जोर पकड रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.