धारणी (अमरावती)। मेलघाट में नौकरी करने वाली एक युवती को विवाह का प्रलोभन देकर अपने प्रेम जाल में फांसकर कई जगह ले जाकर कई बार रेप किये जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी तौशीश अहमद शे. हारुन (25, पथ्रोट) को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार एक एनजीओ के लिये मेलघाट में मामूली वेतन पर काम करने वाली कुसुमकोट की 28 वर्षीय युवती से पहचान कर तौशीश ने विवाह का प्रलोभन दिया. अब विवाह से साफ इंकार कर लापता हो गया है. जिससे आखिरकार भुक्तभोगी ने मंगलवार को धारणी पुुलिस थाने की शरण ली. थानेदार नंदकिशोर सेलके ने तत्काल पुलिस दल एक्टीव कर आरोपी तौशीश को पत्रोट से हिरासत में लिया. बताया जाता है कि आरोपी तौशीश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उडऩ दस्ता वाहन पर चालक है. साथ ही एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी भी है.

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...



