Published On : Sat, Oct 14th, 2017

धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर दीक्षाभूमि में नमन करने पहुंचे हजारों बौद्ध अनुयायी

Advertisement

Deekshabhoomi
नागपुर: शनिवार 14 अक्टूबर को धम्मचक्र प्रवर्तन दिन के अवसर पर शहर के दीक्षाभूमि में हजारों की तादाद में बौद्ध अनुयायी बाबासाहेब आंबेडकर और भगवन बुद्ध को नमन करने पहुंचे. सुबह से लेकर रात तक अनुयाइयों की भीड़ दीक्षाभूमि में दिखाई दी. 61 वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिन के अवसर पर दीक्षाभूमि में बौद्ध भिक्षुओं समेत बुजुर्ग, बच्चे युवा और महिलाएं बड़ी तादाद में दिखाई दीं.

आज से ठीक 61 साल पहले डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 1956 में पवित्र दीक्षाभूमि में अपने लाखों अनुयाइयों के साथ बौद्ध धम्म की दीक्षा ली थी. जिसके बाद से इस दिन विशेष के स्मण में बौद्ध अनुयायी इस पावन भूमि के दर्शन के लिए देश भर से पहुंचते हैं. इस दिन लाखों की तादात में अनुयायी पहुंते हैं.

दीक्षाभूमि पर भिक्षुओं की धम्म रैली भी यहां पहुंची थी. इस अवसर पर यहां विभिन्न जगहों पर भोजनदान का कार्यक्रम भी किया गया तो वहीं कई स्टालों पर बाबासाहेब की बिक्री के लिए उपलब्ध दिखाई दी. भीड़ को नियंत्रित बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.