Published On : Sat, Oct 14th, 2017

खाद्य तेल उत्पादक में मिलावट करनेवालों पर रु. 1 लाख का जुर्माना

Advertisement
Cooking Oil

Representational Pic

नागपुर: न्यायलयीन मामले में सोयाबीन तेल में मिलावट करने के मामले में न्यायलय ने मिलावट करनेवालों पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. नागपुर के न्यायलय में अन्न व औषधि प्रशासन विभाग की ओर से वर्धा के अन्न सुरक्षा अधिकारी ल.प्र.सोयाम ने मार्च में वर्धा के के. जी.एन ट्रेडर्स से रिफाइंड सोयाबीन ऑइल का नमूना पूना की लैब में भेजा था.

इसमें मिलावट के शक के आधार पर 1363. 4 किलो यानी करीब एक लाख 24 हजार रुपए कीमत का तेल जब्त किया गया था. नमूनो के आधार पर लोक विश्लेषण पुणे ने तेल में मिलावट होने की पॉजिटिव रिपोर्ट दी. जिसके बाद सुरक्षा अधिकारी सोयाम ने उत्पादन करने वाले उत्पादक कोष के नॉमिनी विनोद पारधी और बडनेरा के मे.के.एम रिफायनरी इन्फ्रास्पेस के विरोध में न्यायलय में केस दाखिल किया था.

न्यायलय में सुनवाई के दौरान कम दर्जे और मिलावट करने की बात सोयाबीन तेल के उत्पादक ने मान्य की. जिसके बाद बडनेरा के.एम रिफायनरी इन्फ्रास्पेस और उत्पादक पेटी के नॉमिनी विनोद धनबाजी पारधी दोनों पर 50-50 हजार रुपए कुल मिलाकर दोनों पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया. त्योहारों के दिनों में बड़ी तादाद में खाद्य तेल, रवा, मैदा, वनस्पति और बेसन में मिलावट की जाती है. साथ ही इसके नमकीन बनाने में भी खाद्य तेल का उपयोग किया जाता है. जिससे लोगों के स्वास्थ को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में अन्न विभाग हमेशा कार्यशील रहने की जानकारी अन्न विभाग के सहायक आयुक्त मिलिंद देशपांडे ने दी.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से हमला! #NagpurNews #Crime #CrimeNews #news

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges