Published On : Thu, May 7th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

सरकारी मेडिकल अस्पताल में तृतीयपंथी की आत्महत्या से सनसनी

दर्द और मानसिक तनाव से जूझ रही तृतीयपंथी ने वार्ड में लगाई फांसी
Advertisement

नागपुर:  शहर के सरकारी मेडिकल अस्पताल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के वार्ड के भीतर एक तृतीयपंथी द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से पूरे मेडिकल परिसर में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान राधिका मोहन जाधव (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच वार्ड में मौजूद लोगों की नजर राधिका पर पड़ी, जिसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अजनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक, राधिका पिछले कई दिनों से गंभीर शारीरिक पीड़ा और मानसिक तनाव से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि अप्रैल महीने में हुए एक भीषण रेलवे हादसे में उसका एक पैर पूरी तरह कट गया था। हादसे के बाद से वह लगातार असहनीय दर्द और तकलीफ झेल रही थी तथा लंबे समय से अस्पताल में उपचाराधीन थी।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जानकारी के अनुसार, लगातार शारीरिक दर्द और मानसिक टूटन ने उसे गहरे अवसाद में धकेल दिया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राधिका ने वार्ड में मौजूद बैंडेज और पट्टी की मदद से फंदा बनाया और उसे पलंग से बांधकर आत्महत्या कर ली।

सुबह अस्पताल स्टाफ ने जब यह दृश्य देखा तो सभी के होश उड़ गए। घटना के बाद मेडिकल अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और मरीजों व उनके परिजनों में भय और दहशत का माहौल दिखाई दिया।

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अजनी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे केवल शारीरिक पीड़ा और मानसिक तनाव कारण था या फिर कोई अन्य वजह भी है, इस एंगल से भी जांच जारी है।

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges