नागपुर : शहर के पारडी इलाके में मंगलवार देर रात तनाव की स्थिति देखने को मिली, जब करीब 300 से 400 तृतीयपंथियों ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय के सामने अचानक धरना आंदोलन शुरू कर दिया। रात करीब 11 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन से इलाके में हड़कंप मच गया।
यह विरोध 2019 में तृतीयपंथी चमचम गजभिये की हत्या के आरोपी उत्तम बाबा के प्रस्तावित पीठाभिषेक कार्यक्रम को लेकर किया गया। जानकारी के अनुसार, सात साल बाद हाल ही में जमानत पर रिहा हुए उत्तम बाबा का पीठाभिषेक 6 मई को किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के हाथों किया जाना तय था। इसी कार्यक्रम का तृतीयपंथियों ने कड़ा विरोध किया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हत्या के आरोपी व्यक्ति का इस तरह सम्मान किया जाना गलत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
बताया जाता है कि चमचम गजभिये की हत्या पैसों के विवाद को लेकर हुई थी। इस घटना के बाद तृतीयपंथियों ने लगातार आंदोलन और मोर्चे निकाले, जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था। साथ ही, हर बार उसकी जमानत याचिका का कोर्ट में विरोध भी किया गया।
वहीं, तृतीयपंथियों का आरोप है कि जमानत पर रिहा होने के बाद उत्तम बाबा अन्य तृतीयपंथियों को धमका रहा है और उनसे पैसे छीन रहा है। ऐसे में उसका पीठाभिषेक करना समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
इस पूरे मामले में तृतीयपंथियों ने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया है। परिषद के पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों से चर्चा कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





