Published On : Sat, Jun 30th, 2018

वरोरा में चोरों का आतंक, एक ही रात में कई दुकानों के तोड़े शटर

Advertisement

नागपुर: वरोरा शहर में चोरों का आतंक बढ़ चुका है. चोरों ने गुरुवार रात को स्थानीय गांधी चौक में कई दुकानों के शटर को तोड़ने का प्रयास किया. जिसमें से एक से दो दुकानों में चोरों ने हजारों रुपए चोरी किए. इस घटना के कारण शहर के दुकानदारों में डर का माहौल बन गया है.

जानकारी के अनुसार वरोरा शहर में अज्ञात चोरों ने गाँधी चौक स्थित लगभग 10 दुकानों के शटर तोड़ने के प्रयास किए, जिसमे उन्हें कुछ दुकानों के ताले तोड़ने में सफलता मिली. जिसके बाद इस जगह पर रवि बापूराव कपाडे का किराना दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपए पर हाथ साफ़ कर दिया. राजू नामपल्लीवार के कपड़ों की दुकान का शटर तोड़ा गया. लेकिन दूसरे गेट पर ताला होने की वजह से आरोपी इसे नहीं तोड़ पाए. इसके साथ ही भोले बंधू, नरडे, दाऊद की दुकानों का भी शटर तोड़ने का प्रयास किया गया.

इस पूरे प्रकरण में ख़ास बात यह है कि वरोरा के डोंगरवार चौक सराफा लाइन में रोजाना रात के समय पुलिस गश्त देती है. बावजूद इसके इस तरह की चोरी की घटना, पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही प्रश्नचिन्ह लगाती है. बारिश का लाभ उठाने का प्रयास अज्ञात चोरों ने किया है. शराबबंदी के बाद से घरों और दुकानें में सेंधमारी के प्रमाण शहर में कम थे, लेकिन काफी दिनों के बाद घटित हुए इस प्रकरण से पुलिस को शराब तस्कर के साथ ही ऐसे चोरों पर भी ध्यान देने की जरूरत है. नागरिकों ने गांधी चौक समेत महत्व के स्थानों पर रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.