Published On : Tue, Aug 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कामठी में बंद घर फोड़कर गहने और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: कामठी के जयस्तंभ चौक परिसर स्थित बैल बाजार इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए जेवरात, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था। इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, 67 वर्षीय शोभा मते 21 अगस्त को अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर चंद्रपुर जिले के राजुरा में जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थीं। परिवार के बाहर जाने की जानकारी होने पर अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया।

चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार को शोभा मते परिवार के साथ वापस लौटीं, तो घर का दरवाजा और ताला खुला मिला। अंदर जाकर जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत जुनी कामठी पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय दिघे के मार्गदर्शन में एएसआई अभय मून मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.