Published On : Sat, Jun 6th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

कोराडी में बड़ी चोरी: 3.90 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

दो नाबालिग दबोचे गए
Advertisement

नागपुर: नागपुर के कोराडी थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के सूने घर को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि स्थानीय नागरिकों की सतर्कता से दो नाबालिग आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उनके दो साथी चोरी का माल लेकर भागने में सफल रहे।

पुलिस के अनुसार, स्मृति नगर निवासी मोईन जलील खान अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रखे सोने के आभूषण तथा नकदी सहित करीब 3 लाख 90 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चोरी के बाद जब आरोपी घर से बाहर निकल रहे थे, तब स्थानीय लोगों को उन पर संदेह हुआ। नागरिकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर चाकू दिखाकर डराने और भागने की कोशिश की। इसके बावजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि उनके दो अन्य साथी चोरी का पूरा माल लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोराडी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

पुलिस ने पकड़े गए दोनों नाबालिगों के खिलाफ चोरी और भारतीय शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। वहीं फरार आरोपियों और चोरी गए माल की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। नागरिकों का कहना है कि उनकी सतर्कता के कारण दो आरोपी पकड़े गए, लेकिन नाबालिग होने के चलते उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया गया। लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges