Published On : Wed, Mar 31st, 2021

चोरों ने उड़ाया साढ़े तीन लाख का माल

Advertisement

Robbery

नागपुर: शहर में चोरी की एक घटना में अज्ञात चोरों ने छुट्टी पर बाहर गए एक व्यक्ति के घर के मुख्य द्वार को तोड़कर घुसपैठ किया और लाखों का माल चुराकर फरार हो गए. यह घटना सीताबर्डी पुलिस थाने के अंतर्गत रामदासपेठ में घटी.

साईअंकुर अपार्टमेंट के पाचवे मंजले पर रहने वाले मंजितसिंह भाटिया हाल ही में घर पर ताला लगाकर अपने परिजनों के साथ इंदौर गए हुए थे. मध्य रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगद और सोने के आभूषण समेत कुल 3.5 लाख का सामान चुराकर घटनास्थल से फरार हो गए.

अगले दिन सुबह 11.30 के आसपास जब नौकर लवकुश रामलखन मिश्रा (25) साफसफाई के लिए घर आया तो उसे चोरी होने का अहसास हुआ. उसने तुरंत घटना की जानकारी मंजितसिंह को दी और उसके बाद पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विविध धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.