Published On : Wed, Mar 31st, 2021

शहर से 2 नाबालिग लड़कियाँ लापता

Advertisement

नागपुर. अलग अलग घटनाओं में शहर से फिर से 2 नाबालिग लड़कियों के लापता होने की खबर सामने आई है. पहली घटना में कपिलनगर के अंतर्गत अपनी दादी के यहाँ आई 17 वर्षीय लड़की अचानक लापता हो गई. सोमवार दोपहर को 12.45 बजे के आस पास उसने कहा की वह अपने दादी के घर जा रही है और यह कहकर वह निकल पड़ी.

लेकिन काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुँची. तब परिजनों ने उसकी तलाशी शुरू की लेकिन फिर भी वह नहीं मिली. आखिरकार परेशान परिवार वालों ने यह अनुमान लगाया की कोई उसे बहला फुसलाकर और अपहरण कर अपने साथ ले गया है. लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

दुसरी घटना में तहसील परिसर के अंतर्गत रहनेवाली एक 17 वर्षीय लड़की लापता हो गई. वह सोमवार दोपहर को तकरीबन 3 बजे के आस पास अपने परिजनों को बताकर अपनी सहेली के घर की ओर निकल पड़ी. लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी.

रात तक इंतज़ार करने के बावजूद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. अत: परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह फिर भी नहीं मिली. इसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दोनों घटनाओं में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.