Published On : Mon, Oct 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

निर्जन घर से चोरों ने उड़ाया 1.61 लाख का माल

Advertisement

नागपुर: कामठी के इमलीबाग इलाके में रहने वाले एक परिवार को शादी में जाना बेहद महंगा पडा। निर्जन घर का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर 1.61 लाख रुपए का माल लूट लिया। इस मामले में जूनी कामठी पुलिस ने मोहम्मद खालिद सलालुद्दीन अंसारी (24) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

खालिद के रिश्तेदार की शनिवार को शादी हुई थी। शाम के करीब सात बजे उसने घर में ताला लगा दिया और परिवार के साथ शादी में चला गया। इसी दौरान अज्ञात आरोपी मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर उसके घर में घुस गया। बेडरूम में रखे लोहे के डिब्बे को खोलकर 1.21 लाख रूपए नकद और 1.61 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया।

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शादी के बाद खालिद रात के करीब साढ़े दस बजे घर लौटा जब उसे चोरी का पता चला। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement