Published On : Sun, Nov 23rd, 2014

तिवसा : मोझरी में चोर को रंगेहाथ पकड़कर पिटा

Advertisement

Thief
तिवसा (अमरावती)।
शनिवार की दोपहर कुछ समय घर में कोई नहीं देखकर चोरी की का प्रयास कर रहे चोर को रंगेहाथ पकड़कर परिसर के नागरिकों ने चोर की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले किया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शेषराव कांडलकर मोझरी निवासी हैं. वे पत्नी के साथ शनिवार की दोपहर 1 बजे पास के ही एक घर में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. दोपहर 2.30 बजे वे कार्यक्रम से घर लौटे तो उन्हें मकान का दरवाजा खुला दिखाई दिया. घर में झांक कर देखा तो एक व्यक्ति आलमारी में कुछ ढूंढ रहा था. उन्होंने चोर को पकड. कर परिसर के नागरिकों से सहायता मांगी. दंपति के वयोवृद्ध होने से उनकी आवाज सुनते ही परिसर के नागरिक दौड. आए तथा उन्होंने चोर की जमकर पिटाई की.

चोर ने कांडलकर के मकान से चांदी की पायल तथा बेनटेक्स के गहने सहित कुल 2300 रुपए का माल चुराने का प्रयास किया था. मारपीट के बाद भीड. ने चोर को पुलिस के हवाले किया. शेषराव कांडलकर की शिकायत भी दर्ज कर ली गई है, लेकिन आश्‍चर्य की बात यह है कि चोर ने पुलिस को दिए बयान में चार बार अपना नाम व पता बदला है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.